कोण्डागांव

सीईओ ने निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
11-Oct-2026 9:41 PM
 सीईओ ने निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

कोण्डागांव, 11 अक्टूबर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत-जी रामजी योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फरसगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत सिरपुर में निर्माणाधीन मुक्तिधाम तथा ग्राम पंचायत मसौरा, मालाकोट और भंडार सिवनी में आंगनबाड़ी भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री भोई ने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और एनएमएमएस के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि शासन की योजनाओं के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों का लाभ ग्रामीणों को समय पर मिल सके।


अन्य पोस्ट