कोण्डागांव

कोसागांव जलाशय का निरीक्षण, सफाई-संरक्षण कार्य भी
11-Oct-2026 9:40 PM
 कोसागांव जलाशय का निरीक्षण, सफाई-संरक्षण कार्य भी

कोण्डागांव, 11 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के प्रति सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार कोसागांव जलाशय में जल स्रोत जांच एवं सुधार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 इस दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा जलाशय के कैचमेंट क्षेत्र, बांध, सीपेज क्षेत्र तथा नहरों का तकनीकी निरीक्षण किया गया। साथ ही जनभागीदारी से जलाशय परिसर में साफ-सफाई एवं संरक्षण संबंधी कार्य किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यपालन अभियंता आर.एल. धीवर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी  पी.एल. सोनवानी के नेतृत्व में किया गया। निरीक्षण के दौरान जलाशय की संरचनात्मक स्थिति, जल प्रवाह से संबंधित व्यवस्थाओं तथा जल स्रोतों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया।कार्यक्रम में कोसागांव के सरपंच मोतीराम नेताम, काबोंगा के सरपंच शिवराम शोरी, बांध अध्यक्ष  बाकुराम नेताम, पुजारी धनाजी मंडावी, फरसगांव के सब इंजीनियर संतोष तमो सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट