कोण्डागांव

शिक्षा में गुणवत्ता अथक प्रयास से ही संभव- राठौर
11-Oct-2026 9:39 PM
शिक्षा में गुणवत्ता अथक प्रयास से ही संभव- राठौर

कोंडागांव 10 अक्टूबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरोला में शनिवार को संकुल केंद्र गिरोला एवं सातगांव की संयुक्त बैठक संकुल प्राचार्य संजय कुमार राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यालयों को आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करने पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए संकुल प्राचार्य राठौर ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता अथक प्रयास से ही संभव है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सभी शिक्षकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए नियमित अध्यापन, सतत मूल्यांकन, नवाचार और कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने शिक्षकों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए विद्यालयों के विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में यू-डाईस पोर्टल पर विद्यार्थियों एवं विद्यालयों की जानकारी अद्यतन करने, जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्रों के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने तथा आधार सुधार, छात्रवृत्ति और ्रक्क्र्रक्र ढ्ढष्ठ निर्माण के कार्यों की समीक्षा की गई। त्रैमासिक परीक्षा परिणामों के आधार पर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने और अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने के लिए मेगा पीटीएम आयोजित करने पर भी चर्चा हुई।


अन्य पोस्ट