कोण्डागांव
कोण्डागांव, 10 अक्टूबर। बिहान योजना के अंतर्गत नवज्योति ग्राम संगठन की आमसभा का आयोजन शुक्रवार को ग्राम लंजोड़ा के पुजारीपारा में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नवज्योति ग्राम संगठन की अध्यक्ष सरिता चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ग्राम संगठन से जुड़ी सभी समूहों की दीदियाँ कैडर उपस्थित रहीं। आमसभा के दौरान महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के बीच आपसी एकता, सहयोग और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। आमसभा के दौरान दीदियों ने नृत्य-गान के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। साथ ही सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और आपसी सद्भाव का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में सभी दीदियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया । आम सभा आपसी सहयोग उत्साह और हर्षौल्लास के साथ संपन्न हुआ।