कोण्डागांव
कोण्डागांव, 7 अक्टूबर। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। कोण्डागांव पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बालासार निवासी प्रार्थी ने थाना कोण्डागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी पवन कोर्राम उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और शादी का झांसा देकर रेप किया। शिकायत पर थाना कोण्डागांव में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन, एएसपी कपिल चन्द्रा व एसडीओपी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी पवन कोर्राम कोण्डागांव को उसके निवास से हिरासत में लिया। 6 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।