कोण्डागांव

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्र संसद का अलंकरण समारोह
04-Oct-2026 9:34 PM
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्र संसद का अलंकरण समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 4 अक्टूबर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव में छात्र संसद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों हेतु अलंकरण समारोह आयोजित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य नंदकिशोर वासनिक एवं वरिष्ठ शिक्षिका कंचन तिवारी (क्कत्रञ्ज - हिंदी) ने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बैज एवं सैश पहनाकर अलंकृत किया और सदन कप्तानों को ध्वज सौंपे। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

प्राचार्य नंदकिशोर वासनिक ने कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल अधिकार प्राप्त करना नहीं, बल्कि समर्पण भाव से कार्य करते हुए दूसरों के समक्ष आदर्श प्रस्तुत करना है।

वरिष्ठ शिक्षिका कंचन तिवारी ने विद्यार्थियों को अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों व नवनिर्वाचित छात्र परिषद का समूह चित्र लिया गया और समारोह का समापन हुआ।


अन्य पोस्ट