कोण्डागांव

गांधी जयंती पर कुष्ठ रोग जागरूकता रैली
02-Oct-2026 11:40 PM
गांधी जयंती पर कुष्ठ रोग जागरूकता रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर कोंडागांव जिले में कुष्ठ रोग के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु शासकीय जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र से एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली मुख्य मार्ग से होते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कोंडागांव में समाप्त हुई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के निर्देशन में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. हरेंद्र बघेल ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर जीएनएम की छात्राओं द्वारा कुष्ठ जागरूकता पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर की प्राचार्या अनीता सोनी, ट्यूटर तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट