कोण्डागांव
कोंडागांव, 2 अक्टूबर। स्वच्छता पखवाड़ा ‘स्वच्छता ही सेवा - 2026’ अभियान के तहत 188 वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोंडागांव द्वारा विशेष स्वच्छता कार्यक्रम एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एक अक्टूबर को कमांडेंट मदन मोहन के निर्देशन में जिला अस्पताल कोंडागांव परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सीआरपीएफ के जवानों, नगर पालिका कोंडागांव के कर्मचारियों, जिला अस्पताल स्टाफ तथा जीवन दिशा डिफेंस अकादमी एनजीओ के सदस्यों ने सहभागिता की।
जिला अस्पताल कोंडागांव के चिकित्सकों के सहयोग से वाहिनी मुख्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें जवानों और अधिकारियों ने स्वेच्छा से बड़ी संख्या में रक्तदान किया।
कमांडेंट मदन मोहन ने दैनिक जीवन में आसपास सफाई बनाए रखने और जन-जागरूकता फैलाने के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी नितींद्रनाथ, उप कमांडेंट दीपक सिंह व मुकेश, चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल चंद्रन आर.पी., नगर पालिका सभापति नरपति पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बल के जवान उपस्थित रहे।