कोण्डागांव
कोण्डागांव, 1 अक्टूबर। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में कोण्डागांव जि़ले के पाँचों विकासखण्डों से चयनित विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थी पहली बार पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, कोण्डागांव पहुँचे। हेड मेंटर विनायक कोहली के समन्वय में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बस्तर की कला के संरक्षण और अनुभवात्मक शिक्षण की पहल को बढ़ावा देना था।
अतिथियों ने विद्यालय की सोशल साइंस लैब और मिनी बस्तर आर्ट म्यूजिय़म कॉर्नर का भ्रमण किया। इसका उद्देश्य भूगोल, इतिहास और बस्तर की स्थानीय कला-संस्कृति को शिक्षा से जोडक़र कला-समेकित शिक्षण को बढ़ावा देना है।
लैब में भूगोल के मॉडल, मानचित्र और बजऱ गेम के माध्यम से बच्चों ने खेल-खेल में सीखने का अनुभव किया।
प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद आयोजित चर्चा में हेड मेंटर विनायक कोहली ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कला-समेकित शिक्षण के क्रियान्वयन और विद्यालयों में प्रयोगशालाओं की स्थापना पर जानकारी साझा की।
हेड मेंटर ने कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, जिला शिक्षा अधिकारी, केवीएस रायपुर संभाग की उपायुक्त सोमा घोष और प्राचार्य नंदकिशोर वासनिक के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।