कोण्डागांव

स्वर्वेद संदेश यात्रा निकाली
29-Sep-2026 10:21 PM
स्वर्वेद संदेश यात्रा निकाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 29 सितंबर। विहंगम योग संत समाज के 103वें वार्षिक उत्सव एवं समर्पण दीप आध्यात्म महोत्सव के अवसर पर सोमवार को कोंडागांव में स्वर्वेद संदेश यात्रा निकाली गई। एनसीसी ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आत्म-जागरण से राष्ट्र-जागरण की भावना का प्रसार करना था। यह आयोजन 25,000 कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के निमित्त आयोजित किया गया।

इस अवसर पर संत प्रवर विज्ञान देव महाराज का कोंडागांव आगमन हुआ। 28 सितंबर को शाम 4 बजे शोभा यात्रा एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके बाद शाम 6 बजे से स्वर्वेद के दोहे एवं दिव्य वाणी का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

शोभायात्रा में श्रद्धालु, साधक और कलाकार पारंपरिक वेशभूषा व श्रृंगार में हाथों में ध्वज लिए शामिल हुए।

 आयोजन समिति द्वारा आध्यात्मिक चेतना, साधना, सद्भावना और सकारात्मक विचारों के प्रसार के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।


अन्य पोस्ट