कोण्डागांव

गांडा समाज का नवाखाई मिलन व सम्मान समारोह
29-Sep-2026 10:19 PM
गांडा समाज का नवाखाई मिलन व सम्मान समारोह

विधायक लता उसेंडी ने शेड निर्माण के लिए 7 लाख की घोषणा की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 29 सितंबर। ग्राम बनियागांव में गांडा समाज (फेडरेशन) जिला कोंडागांव द्वारा नवा जोहारनी, नवाखाई मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) रामलाल चौहान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कोंडागांव विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी उपस्थित रहीं।

समारोह में समाज के लोगों द्वारा अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने समाज की मांग पर सामुदायिक शेड निर्माण कार्य के लिए 7 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इस घोषणा पर सामाजिक पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

आयोजन में फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक टी.आर. जगदल्ले, जिला संयोजक प्रेमसिंग नाग, प्रांतीय संरक्षक एम.डी. बघेल, प्रांतीय उपसंयोजक द्वय शीतल कोर्राम व  अनुसुइया सोनवानी, जिला पंचायत सदस्य रामदई नाग, जनपद पंचायत सदस्य लीलावती नाग, ग्राम सरपंच शकीला पोयाम, जिला अनुसूचित जाति वर्ग के जिलाध्यक्ष हंसराज टंडन तथा राजू कीर्ति चौहान विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी—बबलू चौहान, सुंदर मरकाम, अमृत मरकाम, देवनाथ कोर्राम, पनकूराम बघेल, संतोष कोर्राम, उमेश कोर्राम, संत कुलदीप, संपत नाग, गणेश चालकी, राधे लाल कोर्राम, श्रीमती लक्ष्मी बघेल, गजमनी चालकी, विजय नाग, बुद्धेश्वर कोर्राम, सियाराम बेसरा, नारायण कोमरा, चुमन बघेल, सुनील बघेल, विनय कोर्राम और संतु पोयाम सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

 


अन्य पोस्ट