कोण्डागांव

पुंगारपाल जंगल से नक्सल डंप बरामद, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त
25-Sep-2026 9:43 PM
पुंगारपाल जंगल से नक्सल डंप बरामद, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 25 सितंबर। कोण्डागांव जिले के थाना पुंगारपाल अंतर्गत जंगलों में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने नक्सलियों द्वारा छुपाए गए विस्फोटक और सामग्री का बड़ा डंप बरामद किया है। यह कार्रवाई आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली जानकारी और निशानदेही के आधार पर की गई।

23 सितम्बर को कोण्डागांव नक्सल सेल, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की संयुक्त टीम ने पुंगारपाल क्षेत्र के ग्राम तुमड़ीवाल, बोंडकापानी, डोंगरीपारा, जुनापानी और आलवाड़ के जंगल-पहाड़ी इलाकों में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान ग्राम आलवाड़ के जंगल में डी-माइनिंग और कार्डन सर्च के दौरान नक्सलियों  द्वारा डंप किए गए विस्फोटक और अन्य सामग्री को बरामद किया गया। जिसमें 4 किलो का पाइप बम, बारूद (विस्फोटक सामग्री)1.7 किलो, कुकर, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, पेंसिल बैटरी सेल 18 जब्त किए गए।

 सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है।


अन्य पोस्ट