कोण्डागांव

सेवा मेरा योगदान शिविर आयोजित, हितग्राहियों को मिली सहायता सामग्री
24-Sep-2026 9:39 PM
सेवा मेरा योगदान शिविर आयोजित, हितग्राहियों को मिली सहायता सामग्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 24 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोण्डागांव के डोंगरीपारा में ‘सेवा मेरा योगदान’ शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रम तथा जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल और कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक च्सेवा संकल्प अभियानज् चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करना और पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाना है।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि अभियान के तहत जनसेवा और जनभागीदारी की गतिविधियों के साथ बच्चों व युवाओं के लिए रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

विधायक लता उसेंडी ने स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की बात कही। साथ ही, उन्होंने बताया कि अमृत मिशन के तहत कोसारटेडा जलाशय से पाइपलाइन बिछाकर कोण्डागांव शहर की पेयजल समस्या के समाधान पर कार्य जारी है। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने स्वागत उद्बोधन में अभियान के तहत जिले में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

शिविर में मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 2 हितग्राहियों को 20-20 हजार तथा मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 3 हितग्राहियों को 20-20 हजार की सहायता राशि दी गई। स्वामित्व योजना के  8 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख का वितरण किया गया।समाज कल्याण विभाग द्वारा 8 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग ने 6 बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र, 11 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड और 15 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने उत्कृष्ट कार्य हेतु 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया तथा सक्षम योजना के तहत 2 हितग्राहियों को चेक वितरित किए।


अन्य पोस्ट