कोण्डागांव

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी समस्याएं
24-Sep-2026 9:38 PM
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 24 सितम्बर। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने इस दौरान प्राप्त आवेदनों का संवेदनदशीलता के साथ जांच करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम सालेभाट निवासी सत्यबती मरकाम ने नवीन स्कूल भवन एवं बाउंड्रीवॉल की निर्माण मांग की, ग्राम पंचायत पुण्डेर निवासी उमेश कुमार पाण्डे एवं ग्राम छोटे ओड़ागांव निवासी सुक्कूनाग ने सीसी रोड़ की मांग की। इसी प्रकार दीदी की रसोई मोर सुआद में कार्यरत महिलाओं ने दीदी की रसोई के संबंध में प्रकाशित भ्रामक समाचार को लेकर कलेक्टर के समक्ष आवश्यक कार्यवाही को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।


अन्य पोस्ट