कोण्डागांव

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित
24-Sep-2026 9:37 PM
 राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 24 सितंबर। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान-सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत 23 सितंबर को कोंडागांव के डोंगरीपारा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन कलेक्टर, कोंडागांव के सौजन्य एवं जिला आयुष अधिकारी, कोंडागांव के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में आयुष विभाग के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर के दौरान कुल 252 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। लाभान्वित हितग्राहियों में 122 महिलाएं, 104 पुरुष, 10 बालक एवं 16 बालिकाएं शामिल रहे। इसके अतिरिक्त 277 लोगों को आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन कराया गया।

वहीं, शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सा के माध्यम से 64 लोगों का उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर के माध्यम से आमजन को आयुर्वेद की उपयोगिता, स्वस्थ जीवनशैली, रोगों से बचाव तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। चिकित्सकों द्वारा लोगों को दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने तथा आयुष चिकित्सा पद्धतियों के महत्व के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

शिविर के सफल आयोजन में नोडल अधिकारी-आयुष डॉ. चंद्रभान वर्मा, डॉ. भूपेन्द्र मरापी, डॉ. राजेश नाग, डॉ. पुष्पा मरकाम, डॉ. चन्द्रप्रभा, डॉ. जननी सिदार, निषाद दामरू, रीता नेताम एवं प्रकाश बागड़े सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


अन्य पोस्ट