कोण्डागांव

रूट्स 2 रूट्स सेंट्रल ज़ोन तबला वादन में कोंडागांव के हितेश अव्वल
22-Sep-2026 9:25 PM
रूट्स 2 रूट्स सेंट्रल ज़ोन तबला वादन में कोंडागांव के हितेश अव्वल

कोंडागांव, 22 सितंबर। संस्कृति मंत्रालय (भारत सरकार) समर्थित संस्था रूट्स 2 रूट्स द्वारा आयोजित 16वीं अखिल भारतीय इंटर-स्कूल प्रतियोगिता के सेंट्रल ज़ोन में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, कोंडागाँव के कक्षा चौथी के छात्र हितेश ध्रुवे ने तबला वादन (6-10 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष आयोजित इसी प्रतियोगिता में हितेश ध्रुवे को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ था। उन्होंने तबला वादन की शिक्षा अपने गुरु राजेंद्र प्रसाद सिंह ‘किशोर’ से प्राप्त की है तथा उनके पिता मनोज कुमार ध्रुवे के मार्गदर्शन में उनका अभ्यास जारी रहा।

विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान प्राचार्य नंदकिशोर वासनिक द्वारा हितेश ध्रुवे को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजक संस्था रूट्स 2 रूट्स की ओर से उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट एवं एक स्मार्टफोन प्रदान किया गया।


अन्य पोस्ट