कोण्डागांव
स्पर्धाओं में बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 21 सितंबर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजस), जामकोटपारा में प्राचार्य रूबी भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में आयुष सिंह ने प्रथम तथा इशांत देवांगन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं भाषण प्रतियोगिता में करनदीप ने प्रथम एवं तोशन दीवान ने द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएमडीसी अध्यक्ष दीपेश अरोरा, खेम वैष्णव तथा एसएमडीसी सदस्य वसुंधरा देवांगन एवं फागू यादव गरिमामय रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने विजेता प्रतिभागियों एवं सभी बच्चों के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया और सेवा भावना व नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।