कोण्डागांव

दो दिनी विशेष विधिक व समाधान शिविर
20-Sep-2026 10:58 PM
दो दिनी विशेष विधिक व समाधान शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 20 सितंबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत तोतर में 60 दिवसीय मेगा ड्राइव योजना 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय विशेष विधिक एवं जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव, खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन तथा सचिव गायत्री साय के नेतृत्व में आयोजित हुआ। शिविर में स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा, श्रम, डाकघर, बैंक, आधार सेवा और आयुष्मान सेवा से संबंधित विभागों के स्टॉल लगाए गए।

शिविर स्थल पर ही नए आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और श्रमिक पंजीयन (श्रम कार्ड) बनाने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। बैंकिंग सेवाओं से वंचित ग्रामीणों के नए बैंक खाते खोले गए। ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों, विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा विभिन्न शासकीय कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।


अन्य पोस्ट