कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 19 सितंबर। शासकीय गुंडाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोंडागांव में प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम के निर्देशन में रसायन शास्त्र विभाग की केमिकल सोसायटी द्वारा विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन वैश्विक थीम “Global Action for a Cooler Planet” पर आधारित था।
विद्यार्थियों के लिए पोस्टर, रंगोली और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा ओजोन जागरूकता सेल्फी स्टैंड भी तैयार किया गया।
द्वितीय दिवस केमिकल सोसायटी के सदस्यों द्वारा ओजोन परत का क्षरण एवं संरक्षण के उपाय विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में नमन सेन एवं आदित्य कुशवाहा के संचालन में ‘कौन बनेगा ओज़ोन रक्षक’ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ओजोन परत, पराबैंगनी विकिरण और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजू बोस, मानसा गुप्ता व मुनमुन रॉय (एमएससी जूलॉजी), द्वितीय स्थान पीलेश्वरी पांडे, एलिशिबा व कोनिका जैन (एमएससी रसायनशास्त्र), तृतीय स्थान मोनिका, काजल व जयश्वरी (एमएससी रसायनशास्त्र)।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उज्मा फ़ातिमा (बीए प्रथम सेमेस्टर); द्वितीय स्थान दीपाली बंछोर; तृतीय स्थान अंजू बोस।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनीषा नेगी; द्वितीय स्थान स्नेहा सिंह; तृतीय स्थान चंद्रभान मौर्य।
‘कौन बनेगा ओज़ोन रक्षक’ क्विज में प्रथम स्थान कोमेन्द्र, आराधना व चंद्रभान (बीएससी पंचम सेमेस्टर); द्वितीय स्थान विजयलक्ष्मी, रवीना व मनीषा नेगी; तृतीय स्थान साक्षी साहू, तान्या राठौर व झरना देवांगन।
कार्यक्रम के दौरान रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अलका शुक्ला, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. किरण नुरूटी, प्राध्यापक शोभाराम यादव, शशिभूषण कन्नौजे, समलेश पोटाई एवं केमिकल सोसायटी के संरक्षक नसीर अहमद ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। मंच संचालन निकिता मरकाम एवं कांक्षी साहू द्वारा किया गया। आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।