कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 18 सितंबर। डोंगरीपारा स्थित शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला में 17 सितंबर की शाम 7 बजे ‘सेवा संकल्प ’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह विद्यालय भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ कोंडागांव से सम्बद्ध है।
कार्यक्रम का आयोजन जिला संरक्षक व कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना तथा जिला आयुक्त व जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के निर्देश पर किया गया। जिला संगठन आयुक्त (गाइड) संजना हरमीट, जिला सचिव चमन लाल सोरी एवं संकुल समन्वयक महेंद्र देवांगन के मार्गदर्शन तथा उच्च प्राथमिक शाला के प्रधानाध्यापक रामाधीन नरेटी व प्राथमिक शाला के प्रधानाध्यापक पवन कुमार साहू के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि पार्षद संतोष सिंह एवं कब-बुलबुल टीम ने श्री गणेश पूजन के बाद 51 दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंगोली बनाई गई और भवन को रोशनी से सजाया गया।
तत्पश्चात कब-बुलबुल टीम के छात्र-छात्राओं ने निकटतम उप स्वास्थ्य केंद्र जामकोट पारा पहुंचकर दीप प्रज्वलित किए और लोगों को सेवा कार्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद संतोष सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान बुलबुल वर्ग की छात्राएं वेशभूषा में उपस्थित रहीं और फुलझडिय़ां जलाकर सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के संचालन में स्मृति बक्शी, कृष्ण कुमार यादव, लक्ष्मी यादव, मुस्कान निषाद एवं अन्य साथियों का योगदान रहा।