कोण्डागांव

सीपीआई ने यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने का किया विरोध, वापस लेने की मांग
17-Sep-2026 10:09 PM
सीपीआई ने यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने का किया विरोध, वापस लेने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 17 सितंबर। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) बस्तर संभाग परिषद के संयोजक तिलक पांडे ने यूपीआई  लेनदेन पर शुल्क लगाए जाने की चर्चा पर विरोध दर्ज कराते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। उन्होंने यूपीआई सुविधाओं को पूर्ववत नि:शुल्क बनाए रखने की बात कही है।

 तिलक पांडे के अनुसार, डिजिटल भुगतान प्रणाली पर किसी भी प्रकार का शुल्क लगाए जाने से इसका सीधा वित्तीय प्रभाव आम उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा।

 उन्होंने कहा कि पूर्व में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के पश्चात अब इस पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव जनहित के विपरीत है। इससे छोटे व्यवसायियों के लाभ मार्जिन और उपभोक्ताओं के खर्च पर असर पड़ेगा।

सीपीआई की मांगें- यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित किसी भी प्रकार के शुल्क निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए।

यूपीआई व्यवस्था को नि:शुल्क एवं सार्वभौमिक बनाए रखा जाए। शुल्क से संबंधित निर्णयों पर संसद, व्यापारी संगठनों और उपभोक्ता समूहों के साथ विचार-विमर्श किया जाए। डिजिटल भुगतान प्रणाली का संचालन सार्वजनिक हित के आधार पर हो।

सीपीआई संयोजक ने कहा कि यदि यूपीआई पर शुल्क लगाने का निर्णय लिया जाता है, तो पार्टी द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट