कोण्डागांव

प्राथमिक विद्यालय डोंगरीपारा में बच्चों ने मनाया गणेशोत्सव व नवाखाई
17-Sep-2026 10:09 PM
प्राथमिक विद्यालय डोंगरीपारा में बच्चों ने मनाया गणेशोत्सव व नवाखाई

कोंडागांव, 17 सितंबर। संकुल केंद्र करंजी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय डोंगरीपारा (करंजी) में विद्यार्थियों द्वारा अध्ययन-अध्यापन के पश्चात गणेशोत्सव एवं बस्तर के पारंपरिक पर्व नवाखाई का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक शिक्षक टी. वेंकट राव द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने व्यक्तिगत व्यय से शाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नोटबुक एवं कंपास बॉक्स जैसी पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।

 शिक्षक टी. वेंकट राव ने विद्यार्थियों को गणेश चतुर्थी और नवाखाई पर्व के सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवाखाई नई फसल के आगमन का प्रतीक फसल उत्सव है, जिसमें नए अनाज का भोग अर्पित किया जाता है।

आयोजन के दौरान शाला के बच्चों ने विभिन्न भूमिकाओं में भाग लिया तथा एक-दूसरे को नवाखाई पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट