कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 16 सितंबर। शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोंडागांव में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर कई आयोजन हुए। शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अलका शुक्ला के निर्देशन तथा रसायन शास्त्र की अतिथि व्याख्याता गायत्री वर्मा के संचालन में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया।
सहायक प्राध्यापक तिलकचंद्र देवांगन (समाज शास्त्र) एवं शारदा मरकाम (प्राणी शास्त्र) ने ओजोन परत के संरक्षण, बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक और वृक्षारोपण के विषय में जानकारी दी।
पोस्टर प्रतियोगिता में अनिमा नाग (प्रथम), कल्पना मरकाम (द्वितीय), रंगोली में हेमलता वैद्य एवं साथी (प्रथम), मुस्कान चौरसिया एवं साथी (द्वितीय), भाषण में रामेश्वरी नेताम (प्रथम), प्रियंका उसेंडी (द्वितीय) रहीं। कार्यक्रम में देवनारायण सिंह नेताम, अनिक्षा अंचल सोनी, डॉ. अरुण कुमार दिवाकर, निधि सिंह नेताम तथा छात्राएं उपस्थित थीं।