कोण्डागांव

विद्यार्थियों के लिए डोकरा हस्तशिल्प कार्यशाला
15-Sep-2026 10:14 PM
 विद्यार्थियों के लिए डोकरा हस्तशिल्प कार्यशाला

कोंडागांव, 15 सितंबर। पोला पर्व के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला खुटपारा (सोनाबाल) द्वारा स्थानीय हस्तशिल्प कार्यशाला में डोकरा हस्तशिल्प (बेलमेटल कास्टिंग) प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 यह कार्यशाला हस्तशिल्पी रामचंद्र नेताम के मार्गदर्शन में आयोजित हुई, जिसमें विशाखा नेताम, रमशीला सोड़ी और दिनेश्वरी सोड़ी ने सहयोग किया। शाला के प्रधान अध्यापक हितेंद्र कुमार श्रीवास ने विद्यार्थियों को डोकरा कला की निर्माण प्रक्रिया से अवगत कराया।

 कार्यशाला में छात्रों को मोम मोल्डिंग (लॉस्ट वैक्स तकनीक) एवं मेटल कास्टिंग का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। पोला पर्व पर कृषक पशुधन का पूजन करते हैं।

 जिन परिवारों में पशुधन उपलब्ध नहीं होता, वहां धातु या मिट्टी से निर्मित प्रतीकात्मक आकृतियों का पूजन किया जाता है।


अन्य पोस्ट