कोण्डागांव
हस्तशिल्पी रामचंद्र नेताम पत्थरों को आधार बनाकर तैयार कर रहे बेलमेटल कलाकृतियां
15-Sep-2026 10:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 15 सितंबर। मर्दापाल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम खुटपारा सोनाबाल निवासी हस्तशिल्पी रामचंद्र नेताम बेलमेटल (डोकरा) कला में नए प्रयोग के तहत कलाकृतियों का निर्माण कर रहे हैं।
पारंपरिक डोकरा कला में आधार सामग्री के रूप में केवल मिट्टी का उपयोग किया जाता है। इसके स्थान पर रामचंद्र नेताम नदियों में मिलने वाले पत्थरों को आधार (बेस) बनाकर उसके ऊपर धातु की कलाकृतियां ढाल रहे हैं।
सोनाबाल स्थित सार्वजनिक हस्तशिल्प सुविधा केंद्र में वे सहयोगियों के साथ कलाकृतियों का निर्माण करने के साथ-साथ युवाओं को इस विधा का प्रशिक्षण भी प्रदान कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे