कोण्डागांव
देवकरण ने उत्तीर्ण की सीएफए न्यू रेफरी परीक्षा, बनेंगे लेवल-8 स्टेट रेफरी
15-Sep-2026 10:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 15 सितंबर। छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन (सीएफए) द्वारा आयोजित न्यू रेफरी एग्जामिनेशन 2026 में कोंडागांव जिले के ग्राम धनोरा निवासी देवकरण नाग सफल हुए हैं। सीएफए द्वारा 11 सितंबर को जारी किए गए मूल्यांकन परिणामों में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई।
यह परीक्षा 30 अगस्त को बस्तर में आयोजित की गई थी, जिसके सभी मूल्यांकन चरणों को देवकरण नाग ने पूर्ण किया।
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) द्वारा रेफरेंस आइडेंटिफिकेशन नंबर (आरआईएन) आवंटित किए जाने के पश्चात उन्हें लेवल-8 (स्टेट) रेफरी के रूप में मान्यता प्राप्त होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे