कोण्डागांव
न्याय के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पक्षकारों को बांटे पौधे
15-Sep-2026 10:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 15 सितंबर। जिला न्यायालय कोंडागांव में 12 सितंबर को आयोजित नेशनल लोक अदालत के दौरान प्रकरणों के निपटारे के साथ पक्षकारों को पौधरोपण हेतु पौधे वितरित किए गए।
राजीनामा के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण कराने वाले पक्षकारों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश खिलावन राम रिगरी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश विक्रम प्रताप चन्द्रा तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेशमा बैरागी पटेल द्वारा पौधे प्रदान किए गए।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश खिलावन राम रिगरी ने कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य विवादों का समाधान करना है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से पक्षकारों को पौधे दिए गए हैं तथा उनका संरक्षण करने की बात कही गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे