कोण्डागांव

न्याय के साथ संवेदना का संदेश, दिव्यांगों को दिए सहायक उपकरण
14-Sep-2026 9:16 PM
न्याय के साथ संवेदना का संदेश, दिव्यांगों को दिए सहायक उपकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 14 सितंबर। नेशनल लोक अदालत के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर कोंडागांव में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित दिव्यांगजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश खिलावन राम रिगरी द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को व्हीलचेयर, हियरिंग एड (श्रवण यंत्र) और छड़ी का वितरण किया गया।

 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश खिलावन राम रिगरी ने कहा कि न्याय व्यवस्था का उद्देश्य विवादों के समाधान के साथ-साथ समाज के वंचित वर्गों तक सहायता पहुंचाना भी है।

कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश विक्रम प्रताप चन्द्रा, फास्ट ट्रैक कोर्ट की अपर सत्र न्यायाधीश प्रतिभा मरकाम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेशमा बैरागी पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गायत्री साय, प्रशिक्षु न्यायाधीश सीमा टांडे, स्थानीय अधिवक्ता तथा समाज कल्याण विभाग एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी व पैरालीगल वॉलंटियर्स उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट