कोण्डागांव
कोंडागांव, 13 सितंबर। एक मांग एक मंच अभियान के तहत 11 सितंबर को नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में विभिन्न कर्मचारी संघों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ (पंजीयन क्र. 1881) के जिला अध्यक्ष एस.पी. विश्वकर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
प्रमुख मांगें- कर्मचारियों, अधिकारियों एवं पेंशनरों को 2026 से केंद्र के समान 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाए।विगत 86 माह का लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स प्रदान किया जाए। अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण, सेवा से निकाले गए कर्मियों की बहाली, न्यूनतम मानदेय पाने वालों को न्यूनतम वेतन, अंशकालीन कर्मियों को पूर्णकालीन दर्जा तथा आउटसोर्सिंग व ठेका व्यवस्था को बंद करना। नगरीय निकाय के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए तथा स्वास्थ्य विभाग में लैब्स और फार्मेसी से संचालित ठेका पद्धति समाप्त की जाए।
कैशलेस चिकित्सा व अवकाश नगदीकरण: नियमित, अनियमित कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 20 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू की जाए तथा अवकाश नगदीकरण की सीमा 240 से बढ़ाकर 300 दिन की जाए।