कोण्डागांव

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान मिलने पर स्कूल में न्योता भोज
12-Sep-2026 11:19 PM
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान मिलने पर स्कूल में न्योता भोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 12 सितंबर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की न्योता भोज योजना के अंतर्गत विकासखंड कोंडागांव के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला डोंगरीपारा (संकुल चिपावंड) में विशेष भोज का आयोजन किया गया।

संस्था के शिक्षक हीरालाल चुरेंद्र को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान (राज्यपाल पुरस्कार) 2026 प्राप्त होने के उपलक्ष्य में यह पूर्ण न्योता भोज आयोजित कराया गया।

आयोजन के दौरान विद्यालय के 88 विद्यार्थियों को भोजन कराया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच सूरज नेताम, संकुल प्राचार्य एस. सोनपीपरे, प्रधानाध्यापक सावित्री कोर्राम, गमला पुजारी, संकुल समन्वयक सुरेश देवांगन, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, इंद्रधनुष टीम के शिक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। भोजन व्यवस्था में रसोइयों का सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट