कोण्डागांव
ओडिशा की विदेशी मदिरा जब्त, एक बंदी
12-Sep-2026 11:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 12 सितंबर। आबकारी विभाग कोंडागांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए ओडिशा राज्य निर्मित अवैध विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
24 अगस्त को आबकारी विभाग की टीम ने पल्ली खासपारा निवासी सुखमन मरकाम को ओडिशा निर्मित अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 7.900 बल्क लीटर ओडिशा निर्मित विदेशी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 2,720 बताई गई है।मामले में आरोपी सुखमन मरकाम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(2) एवं 36 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक मोरजध्वज साहू द्वारा की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे