कोण्डागांव
कोंडागांव, 10 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित बस्तर संभाग स्तरीय ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह 2026’ में कोंडागांव जिले के शासकीय प्राथमिक शाला नयापारा कमेला के प्रधान अध्यापक मदन लाल कोर्राम को सम्मानित किया गया। उन्हें उत्कृष्ट अध्यापन कार्य हेतु ‘उत्कृष्ट प्रधान अध्यापक - मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2026’ प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप द्वारा मदन लाल कोर्राम को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत मदन लाल कोर्राम ने कहा कि यह पुरस्कार उनके विद्यार्थियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों के सहयोग का परिणाम है तथा इससे उन्हें शिक्षा सेवा के प्रति और अधिक समर्पण की प्रेरणा मिलेगी।इस उपलब्धि पर संकुल प्राचार्य तिलक राम मंडावी, संकुल समन्वयक गौतम राम पांडे, होरीलाल चन्द्रवंशी, वीरेन्द्र कुमार ठाकुर, सुरीज पोयाम, अविनाश बनर्जी, दीपक चौरे, सतीश जनगाम, अमृत लाल देवांगन, सौरभ यदु, रामसागर कश्यप, श्वेता यदु, तरुणी पटेल, आदि ने बधाई दी।