कोण्डागांव

कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
01-Sep-2026 9:09 PM
कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 1 सितंबर। शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोंडागांव में 31 अगस्त को मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका शुक्ला के निर्देशन तथा ईएलसी नोडल अधिकारी व सहायक प्राध्यापक (राजनीति विज्ञान)  सरिता तारम के संचालन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक (वनस्पति शास्त्र) एवं जिला ईएलसी कॉर्डिनेटर शशि भूषण कन्नौजे ने निर्वाचन आयोग के गठन और उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने विद्यार्थियों को ‘श्वष्टढ्ढहृश्वञ्ज’  पोर्टल पर नए मतदाताओं के पंजीयन की प्रक्रिया से अवगत कराया तथा मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी।

आयोजन के दौरान महाविद्यालयीन स्टाफ सदस्य तिलकचंद्र देवांगन, निधि जैन, निधि नेताम और संस्था की छात्राएं उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट