कोण्डागांव

पूर्व सैनिक सेवा परिषद की वार्षिक बैठक में कोंडागांव के पदाधिकारी हुए शामिल
31-Aug-2026 9:36 PM
पूर्व सैनिक सेवा परिषद की वार्षिक बैठक में कोंडागांव के पदाधिकारी हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 31 अगस्त। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा 29 और 30 अगस्त को दो दिवसीय वार्षिक प्रतिनिधि सभा  का आयोजन किया गया। इस बैठक में कोंडागांव इकाई के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, फरसगांव ब्लॉक सचिव रिकेश कुमार, सदस्य रतिराम सोरी, श्रीकांत तिवारी और ढालेश साहू शामिल हुए।

 प्रथम दिवस 29 अगस्त को पंडरी (रायपुर) स्थित संघ कार्यालय में दोपहर 3 बजे संगठनात्मक चर्चा एवं ओपन सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें प्रांतीय पदाधिकारी और जिला इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

द्वितीय दिवस  30 अगस्त को नया रायपुर स्थित श्री सत्य साईं हॉस्पिटल सभागार में सुबह 8.30 बजे मुख्य सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, शहीदों को पुष्पांजलि एवं राज्यगीत से हुआ।

प्रांतीय अध्यक्ष मेजर प्रवीण सिंह ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया और प्रांतीय सचिव योगेश साहू ने संगठन की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव किशोरी लाल ने किया।

कोंडागांव जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने बताया कि जिले में पूर्व सैनिकों द्वारा नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान, वृक्षारोपण और मतदाता जागरूकता जैसे कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। बैठक के दौरान संगठन विस्तार के तहत सैन्य मातृशक्ति प्रकोष्ठ का गठन भी किया गया।

बैठक में परिषद के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ए.वी.एम. एच.पी. सिंह (वीर चक्र), राष्ट्रीय सचिव सार्जेंट रमेश पाण्डेय, संगठन सचिव सुरेंद्र मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह, प्रदेश महासचिव किशोरी लाल साहू, प्रदेश सचिव योगेश साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र डडसेना, मातृशक्ति प्रकोष्ठ की संयोजक श्रीमती श्यामा साहू तथा कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, दुर्ग, कांकेर, महासमुंद और सरगुजा जिलों के लगभग 100 पूर्व सैनिक एवं 40 महिला प्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट