कोण्डागांव

उमावि खड़पड़ी में मना राष्ट्रीय खेल दिवस
31-Aug-2026 9:33 PM
उमावि खड़पड़ी में मना राष्ट्रीय खेल दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 31 अगस्त। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़पड़ी (विकासखंड कोंडागांव) में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य नीलम सिंह ठाकुर द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया।

प्राचार्य नीलम सिंह ठाकुर ने कहा कि 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के खेल करियर का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त किए थे तथा 1956 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  संकुल समन्वयक राजमन कश्यप ने मेजर ध्यानचंद के खेल कौशल और भारतीय खेल क्षेत्र में उनके योगदान का स्मरण किया।

खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम

बालक वर्ग (100 मीटर दौड़):  प्रथम पवन कुमार, द्वितीय उमेश यादव, तृतीय प्रताप। बालिका वर्ग (100 मीटर दौड़): प्रथम  यशोदा, द्वितीय उर्मिला।

महिला वर्ग (100 मीटर पैदल चाल): प्रथम सतवती कश्यप, द्वितीय श्रीयादेवी ठाकुर, तृतीय कमला देवी जोशी। पुरुष वर्ग (100 मीटर पैदल चाल): प्रथम चंद्र कुमार।

प्रतियोगिता के समापन पर अतिथियों द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता भारत राम मंडावी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन चंद्र कुमार कोर्राम ने किया। इस अवसर पर शाला के शिक्षक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट