कोण्डागांव

बाइक से शराब तस्करी, 3 बंदी
28-Aug-2026 8:44 PM
बाइक से शराब तस्करी, 3 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 28 अगस्त। थाना कोतवाली कोंडागांव एवं जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़े कनेरा बायपास रोड पर घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल से 50.400 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शिव मंदिर के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 27 एस 1740 को रोका। तलाशी लेने पर बोरी में रखे 280 नग पौवे (कुल 50.400 बल्क लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस द्वारा जब्त की गई सामग्री में अंग्रेजी शराब 50.400 बल्क लीटर (अनुमानित मूल्य 42,000), एक मोबाइल (अनुमानित मूल्य 10,000), मोटरसाइकिल (अनुमानित मूल्य 80,000), कुल जब्त संपत्ति 1,32,000 रुपए है।

मामले में आरोपियों राजा सोनी उर्फ रूपेश सोनी, संजय सिंह,  मनवीर कोर्राम तीनों निवासी कोंडागांव के विरुद्ध थाना कोतवाली कोंडागांव में अपराध क्रमांक 266/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीकृत किया गया है।


अन्य पोस्ट