कोण्डागांव
पूर्व सैनिक सेवा परिषद की प्रशिक्षणार्थी युवतियों ने आईटीबीपी के जवानों को बांधा रक्षासूत्र
27-Aug-2026 10:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 27 अगस्त। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव द्वारा संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण शिविर की युवतियों ने विकास नगर स्टेडियम में 29वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने बताया कि सीमा एवं आंतरिक सुरक्षा में तैनात जवान त्यौहारों के अवसर पर अपने परिजनों से दूर रहते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
29वीं बटालियन आईटीबीपी के जवानों ने पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं प्रशिक्षणार्थी बालिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य व सुरक्षा की कामना की। परिषद के जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने कार्यक्रम में सहयोग हेतु आईटीबीपी के जवानों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे