कोण्डागांव

स्कूली विद्यार्थियों ने निकाली एड्स जागरूकता रैली
25-Aug-2026 10:49 PM
स्कूली विद्यार्थियों ने निकाली एड्स जागरूकता रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 25 अगस्त। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुरी में रेड रिबन एवं एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्राचार्य राजेश पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित  एड्स जागरूकता रैली और नारा लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

इस अभियान ने न केवल बच्चों में जागरूकता फैलाई, बल्कि उनकी रचनात्मक प्रतिभा को भी एक बेहतरीन मंच प्रदान किया। बच्चों ने रैली के माध्यम से और कागज पर रंगों व शब्दों को उकेरकर एचआईवी/एड्स से बचाव, सही जानकारी और संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने का कड़ा संदेश दिया।

विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विद्यार्थियों को इस गंभीर विषय से जोडऩे के लिए इन अलग-अलग रचनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की थी।कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम अधिकारी बृजेश तिवारी तथा एनएसएस स्वयंसेवकों ने बेहद उत्साह के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

एड्स जागरूकता रैली में विद्यार्थियों ने रैली के जरिए पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर समाज को एचआईवी/एड्स से बचाव,नशा मुक्ति, सुरक्षा और सामाजिक सतर्कता का प्रभावी संदेश दिया गया।


अन्य पोस्ट