कोण्डागांव

सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़े भक्त
24-Aug-2026 10:22 PM
सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़े भक्त

 जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 24 अगस्त। सावन के अंतिम सोमवार को कोण्डागांव जिले में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर नजर आया।

सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

शिव मंदिरों में सुबह से ही हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, फूल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। अंतिम सोमवार होने के कारण मंदिरों में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला।

कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। कोपाबेड़ा शिवमन्दिर का वीडियो सामने आया है जहां महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने कतार में लगकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।

 पूरे जिले में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भक्तिमय माहौल बना रहा। वहीं  दोपहर बाद कोडगांव नगर में भव्य कावड़ यात्रा का भी आयोजन किया गया है।


अन्य पोस्ट