कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 24 अगस्त। कोंडागांव ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सावन मिलन कार्यक्रम शनिवार को हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शांति बाजपेई एवं उपाध्यक्ष प्रमिला पांडेय के नेतृत्व में आयोजित सावन मिलन समारोह में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजन में निशा पांडे, गीता पाण्डेय, रानी शुक्ला, मनीषा मिश्रा, डॉ नीता मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विधि विधान के साथ शिव की पूजा-अर्चना द्वारा सावन उत्सव की शुरूआत हुई, तत्पश्चात सभी देवी-देवताओं के भक्तिमय भजन से पूरा माहौल भक्ति रस हो गया। भजन पूजन उपरांत महिलाओं के लिए आकर्षक खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
‘ पति प्रथम’ खेल में शारदा तिवारी, नखऱीली चाल खेल में रंगोली अवस्थी, चूड़ी - बेलन खेल में समृद्धि अवस्थी एवं लक्की कूपन में नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिलाओं द्वारा दादा साहब फाल्के पुरस्कार हेतु नॉमिनेटेड रश्मि शुक्ला का सम्मान किया गया।
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। ब्राह्मण समाज कोंडागांव के अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, सचिव पवन झा, सलाहकार गोपाल दीक्षित एवं किशोर शर्मा समेत वरिष्ठजनों के आशीर्वाद और सहयोग को कार्यक्रम की सफलता का आधार बताया गया।