कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 23 अगस्त। ग्राम माकड़ी स्थित हल्बा सामाजिक भवन में मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा समाज की बैठक संपन्न हुई। बैठक में माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न महासभाओं के युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अठारह गढ़ महासभा के पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार पात्र उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने सामाजिक विकास के लिए युवा संगठन और एकजुटता को महत्वपूर्ण बताया।
वहीं बड़े डोंगर संभाग के युवा अध्यक्ष महेंद्र प्रधान ने कहा कि सामाजिक हित के कार्यों के लिए युवाओं को आपसी समन्वय और सम्मान के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।
बैठक के दौरान ब्लॉक स्तरीय युवा प्रभाग के सुदृढ़ीकरण हेतु नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष भारत घरत (18 गढ़ महासभा), उपाध्यक्ष धनंजय कोलियरा (32 गढ़ महासभा), सचिव ओम प्रकाश नाईक (18 गढ़ महासभा), सह सचिव रोशन बघेल (32 गढ़ महासभा), कोषाध्यक्ष देवेन्द्र माहला, मीडिया प्रभारी युवराज भोयर, हितेश श्रीमाली (18 गढ़ महासभा), संरक्षक कन्हैयालाल मांझी (18 गढ़ महासभा), श्रवण कोलियरा। कार्यकारिणी सदस्य में गोवर्धन कश्यप, बलदेव घुमरा, लक्ष्मण समुन्द, विजय कश्यप, दौपती बेलसरिया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने सामाजिक विकास के कार्यों में परस्पर सहयोग का संकल्प लिया।