कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 23 अगस्त। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जैतपुरी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला संगठक शशिभूषण कन्नौजे के मार्गदर्शन में प्राचार्य राजेश पान्डेय केनिर्देशानुसार एक वृहद पौधरोपण का आयोजन किया गया।
इस अभियान के तहत रासेयो के स्वयंसेवकों ने पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए विद्यालय परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में कुल 70 पौधे रोपे। इसमें मुख्य रूप से काजू, पीपल, कटहल, मुनगा (सहजन), गुलमोहर और अमरूद जैसी विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार और औषधीय पौधे शामिल रहे।
यह पूरा कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना जैतपुरी के कार्यक्रम अधिकारी बृजेश तिवारी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर, उनकी नियमित देखरेख करने और उन्हें जीवित रखने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने के लिए पौधरोपण ही एकमात्र प्रभावी उपाय है। प्रकृति को बचाने के लिए युवाओं की यह भागीदार उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाना हम सभी का नैतिक दायित्व है। बच्चों को बचपन से ही प्रकृति से जोडऩा संस्था का मुख्य उद्देश्य है। इस अभियान में शाला परिवार , रासेयो के स्वयंसेवको द्वारार पूरे क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया।