कोण्डागांव

आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने आईटीबीपी जवानों को बांधा रक्षा सूत्र
22-Aug-2026 10:53 PM
आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने आईटीबीपी जवानों को बांधा रक्षा सूत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 22 अगस्त। रक्षाबंधन के अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामकोटपारा (कोंडागांव) की छात्राओं ने आईटीबीपी 29वीं वाहिनी कैंप पहुंचकर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर जवानों द्वारा विद्यार्थियों को उपहार प्रदान किए गए।

आयोजन के दौरान विद्यालय की प्राचार्या रूबी भट्टाचार्य ने कहा कि सीमा सुरक्षा बलों के साथ इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व और कृतज्ञता की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं आई टी बी पी के अधिकारियों व जवानों की सहभागिता रही।


अन्य पोस्ट