कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 16 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आबकारी नियंत्रण कक्ष, कोण्डागांव में जिला आबकारी अधिकारी डिगेश देवांगन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रगान का गायन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला आबकारी अधिकारी डिगेश देवांगन ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान का स्मरण करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्ठा, ईमानदारी व अनुशासन के साथ अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आबकारी उपनिरीक्षक मोरजध्वज साहू, सुरेश कुमार, प्रवीण कुमार ठाकुर, सहायक ग्रेड-2 हरेंद्र सिंह ठाकुर, श्री दुग्गा, श्री ध्रुव, आबकारी मुख्य आरक्षक कैलाश पाण्डे, अशोक कुमार मंडावी, नंदकिशोर बघेल, आबकारी स्टाफ विनय बघेल, सुरेश कुमार यादव, अवंत कुमार पटेल, विख्यात देवांगन तथा सीएसएमसीएल कर्मचारी रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।