कोण्डागांव

संभाग स्तरीय शालेय खेल स्पर्धा में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
10-Aug-2026 2:41 PM
संभाग स्तरीय शालेय खेल स्पर्धा में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 10 अगस्त। संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय कोण्डागांव के बड़ेकनेरा मार्ग स्थित खेलो इंडिया खेल मैदान परिसर में टेबल टेनिस और कुश्ती फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के चयनित बालक-बालिका खिलाडिय़ों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला शिक्षा अधिकारी सुधा कुमार के अनुसार 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता में शामिल कराया गया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन बड़ेकनेरा रोड स्थित तीरंदाजी ग्राउंड में किया गया, जबकि कुश्ती प्रतियोगिता कोण्डागांव में आयोजित हुई।

टेबल टेनिस स्पर्धा में बालक और बालिका वर्ग के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। वहीं कुश्ती प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग में बालक-बालिकाओं ने मुकाबले किए। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से व्यायाम अनुदेशकों और खेल प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

प्रतियोगिता में कोण्डागांव, गोलावंड, जामकोटपारा, तहसीलपारा सहित विभिन्न विद्यालयों के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। खिलाडिय़ों के प्रदर्शन और खेल कौशल को देखने के लिए शिक्षक, खेल प्रभारी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट