कोण्डागांव

सीईओ ने ली-संकुल समन्वयकों की बैठक
09-Aug-2026 9:42 PM
सीईओ ने ली-संकुल समन्वयकों की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 9 अगस्त। जिला कार्यालय के सभा कक्ष में शनिवार को जिला कोंडागांव के 231 संकुल समन्वयकों की बैठक सीईओ जिला पंचायत अविनाश भोई ने ली। उक्त बैठक में जिले के 231 संकुल समन्वयक जिला मिशन समन्वयक ईमल बघेल विकास खंड शिक्षा अधिकारी जगमोहन भोयर उपस्थित थे।

 शिक्षा विभाग द्वारा सम्पादित कई बिंदु पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अन्तर्गत अध्ययन रत बालिका बालक की अपार एमबीयू बनाने में आने वाली दिक्क़त को निराकरण करते हुए शतप्रतिशत अपार /एमबीयू बनाने हेतु निर्देश दिया गया। बच्चों की जाति एवं निवास बनाने हेतु जिन बच्चों का अभिलेख के सम्बन्ध मे कठिनाई हो रहा है ऐसे बच्चों का ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर शीघ्र बनाने हेतु निर्देश दिया गया। जिले में 381 ऐसे बच्चे हैं जो स्कूल नहीं आ रहे एवं शाला त्यागी हो चुके हैं, उन बच्चों का सही जानकारी सर्वे कर दोबारा स्कूल में प्रवेश दिया जाए। व्यवसायिक शिक्षा हेतु बच्चों को प्रेरित कर अधिक से अधिक स्कूलों मे संचालित ट्रेड में प्रवेश दिया जाये तथा बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान किया जाए।

 जिला कोंडागांव में शतप्रतिशत पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश प्राप्त हो चुका है। पाठ्यपुस्तकों को स्केनिंग के पश्चात् ही वितरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया तथा जिन स्कूलों मे पाठ्यपुस्तक अधिक है उन्हें दूसरे स्कूल में समायोजन हेतु चर्चा की गई।

शिक्षकों को वीएसके उपस्थिति शतप्रतिशत करने हेतु निर्देश दिया गया। सरस्वती सायकल वितरण योजना अन्तर्गत कक्षा नवमी में अध्ययनरत बालिकाओं को समय सीमा में जनप्रतिनिधि के माध्यम से वितरण सुनिश्चित करने हेतु कहा गया।

मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को बनाये रखने हेतु सभी संकुल समन्वयको को शाला में निरंतर मॉनिटरिंग करने निर्देश दिया गया एवं पोषण वाटिका युक्त शालाओं मे सब्जी इत्यादि लगाने के दिए निर्देश!.

जर्जर अति जर्जर शालाओं मे अतिरिक्त कक्ष हेतु वीबीजीआरएएम से प्रस्ताव बीईओ को प्रस्तुत करने हेतु कहा गया तथा अति जजऱ्र शालाओं मे बच्चे को न बिठाने के लिए कहा गया।

जिन शालाओं मे स्मार्ट क्लास संचालित है! उन शालाओं के टीवी इत्यादि की सुरक्षित रख रखाव पर ध्यान आकर्षित किया!!

11- एक पेड़ मां के नाम - के तहत पर्यावरण को शुद्ध रखने हेतु अति आवश्यक है। पेड़ लगाकर एक प़े माँ के नाम -पोर्टल मे इंट्री करने हेतु निर्देश दिया गया।


अन्य पोस्ट