कोण्डागांव

नवप्रवेशी छात्राओं को मिली साइकिल
08-Aug-2026 3:16 PM
 नवप्रवेशी छात्राओं को मिली साइकिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

केशकाल, 8 अगस्त। शासन की महत्वाकांक्षी नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत गुरुवार को शासकीय हाई स्कूल कुएं में कक्षा 9वीं की नवप्रवेशी छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन छात्राओं को साइकिल वितरण के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कुएं के सरपंच गणेश कुमेटी, विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम पटेल, व्याख्याता संदीपा गायकवाड़ एवं धर्मेंद्र दास वैष्णव, पटवारी मंजुल घोड़ेसवार, विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (स्रूष्ट) के सदस्य, पालकगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट