कोण्डागांव

एनएच पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
06-Aug-2026 11:14 PM
एनएच पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 6 अगस्त। कोण्डागांव जिला से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर देर रात तक बैठे और विचरण करने वाले आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने सोमवार को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने सडक़ सुरक्षा को देखते हुए आवारा मवेशियों को हटाने और पशु मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विहिप-बजरंग दल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर आए दिन आवारा मवेशियों के सडक़ पर बैठे रहने और घूमने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। विशेषकर रात के समय वाहन चालकों को सडक़ पर बैठे मवेशी दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

संगठन ने कहा कि इस समस्या के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर विचरण करने वाले आवारा मवेशियों को तत्काल हटाने की व्यवस्था की जाए तथा अपने पालतू पशुओं को खुले में छोडऩे वाले पशु पालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित विभागों को नियमित निगरानी और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देने की मांग की गई है।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 15 दिनों के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और पशु पालकों को सूचित कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट