कोण्डागांव

भारी बारिश से कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा
02-Aug-2026 10:55 PM
भारी बारिश से कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी का सामान  मलबे में दबा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 2 अगस्त। जिले के ग्राम पंचायत मुंगवाल के आश्रित ग्राम ठोटी मड़ानार (पटेलपारा) में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। गुरुवार शाम करीब 30 जुलाई को शोबराय का मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में घर के भीतर रखा घरेलू सामान मलबे में दब गया।

राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीडि़त परिवार को तत्काल राहत सहायता एवं उचित मुआवजा देने की मांग की है। लगातार बारिश से क्षेत्र के अन्य कच्चे मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है।


अन्य पोस्ट