कोण्डागांव
कोंडागांव, 31 जुलाई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध द्वारा विद्यार्थियों को कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकार, एवं कर्तव्यों, बालकों के अधिकार, पॉक्सो अधिनियम, साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण संबंधी कानून, नशे के दुष्प्रभाव जैसे कानूनी जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। यदि कोई भी बच्चा शोषण, हिंसा, साइबर ठगी, बाल अपराध अथवा किसी अन्य प्रकार की अवैध गातिविधि का सामना करता है, तो उसे बिना किसी भय के अपने अभिभावकों, शिक्षकों को तत्काल जानकारी देनी चाहिए।
साथ ही डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के उपाय, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, हेल्पलाइन सेवाओं साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित नि:शुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई।